फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजन इंडिया: 'समग्र स्वास्थ्य विषय पर चर्चा...', अखिलेश बोले- गुड हेल्थ के लिए तन... मन और वातावरण तीनों जरूरी

Sat, 17 Jan 2026 02:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विजन इंडिया के तहत 'समग्र स्वास्थ्य विषय पर आयोजित चर्चा में हिस्सा लेने के लिए अखिलेश यादव भुवनेश्नर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि गुड हेल्थ के लिए तन... मन और वातावरण तीनों का अच्छा होना जरूरी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विजन इंडिया के कार्यक्रम में अखिलेश यादव। - फोटो : सपा yt चैनल।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने शनिवार को सपा के विजन इंडिया कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सपा की नीतियों, एजेंडे पर खुलकर बात की। भाजपा सरकार की कमियों को गिनाया। इस मौके पर घोसी से सपा सांसद राजीव राय और यूपी के पूर्व चीफ सेक्रेटरी आलोक रंजन मौजूद रहे।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुष्पगुच्छ भेंट करने के उपरांत हुई। चर्चा 'होलिस्टिक हेल्थ यानी समग्र स्वास्थ्य' विषय पर हुई। इस मौके पर सपा मुखिया ने कहा कि तन, मन और वातावरण जब तीनों अच्छा होगा, तब एक अच्छा स्वास्थ्य मिलेगा। आज देश में स्वास्थ्य सेवाएं 30 फीसदी से ज्यादा ठीक नहीं हैं। यूपी की स्थिति तो और ही अलग होगी। आज अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं खुद इमरजेंसी में हैं। 

लोगों को मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा

सपा मुखिया ने आगे कहा कि सीएचसी, पीएचसी में पर्याप्त स्टाफ नहीं है। पर्याप्त स्वास्थ्य सेवाएं नहीं है। इंडस्ट्रियल वेस्ट को ठीक से नष्ट करने का प्रावधान नहीं है। कई जगहों पर यह वेस्ट खेतों में जाता हैं। इसकी वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। वहीं, इस पर स्वास्थ्य विभाग कहता है, यह उसका काम नहीं है। इस पर विचार होना चाहिए। मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। 

उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम किस व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं, यह भी हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालता है। लोगों को अकेले न रहकर परिवार के साथ रहना चाहिए। यदि किसी को मानसिक परेशानी है तो बिना संकोच डॉक्टर के पास जाना चाहिए। परिवारीजनों को उनका ख्याल रखना चाहिए। मॉडर्न मेडिकल के साथ आयुष पर भी बात होनी चाहिए। 
विज्ञापन

नवीन पटनायक से मिले अखिलेश

इससे पहले शुक्रवार को सपा मुखिया ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ बैठकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में भाजपा की पोल खुल रही है। सपा हर वर्ग को जोड़ने का काम कर रही है। सपा विजन की राजनीति करती है। डिवीजन (विभाजन) की राजनीति खत्म हो। सबको जोड़कर एक साथ लेकर चलने की राजनीति हो। हम ओडिशा में पीडीए का पेड़ लगाने आए हैं। एक साल में वह तीसरी बार यहां आए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें