फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उपचुनाव पर बोले अखिलेश यादव- गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के जगह-जगह पोस्टर लगाएंगे

Tue, 22 Oct 2024 03:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अधिकारी उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं। हम उनकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे और जगह-जगह उनके पोस्टर लगा देंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं। जो अधिकारी गड़बड़ करेंगे हम उनकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे और जगह-जगह उनके पोस्टर लगा देंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने महिला सिपाही के साथ हुए दुष्कर्म के मामले पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस दबाव में काम कर रही है। भाजपा ने पुलिस पर हथकड़ी लगा दी है।

एकजुट रहेगा इंडिया गठबंधन
अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है। उपचुनाव मिलकर लड़ेंगे। भाजपा कितना भी जोर लगा ले लेकिन पीडीए एकजुट रहेगा। उन्होंने एक साल में यूपी में गरीबी दूर करने के भाजपा के दावे पर कहा कि एक साल में तो सरकार ही चली जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा पर लगाया दंगा कराने का आरोप
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बहराइच में दंगा करवाया है। ये लोग उपचुनाव में हार से डर गए हैं और अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा के दबाव में है। यूपी में फेक एनकाउंटर हो रहे हैं। सुल्तानपुर में मंगेश यादव का एनकाउंटर किया और जब सवाल उठने लगे तो एक ठाकुर का एनकाउंटर कर दिया। एक यादव की हत्या के बाद बैलेंस करने के लिए एक ठाकुर की हत्या कर दी। कहा कि जनता जब तक भाजपा को नहीं हटाएगी न्याय नहीं मिलेगा।

कटेहरी विधानसभा सीट के लिए दाखिल हुआ नामांकन
इसके पहले, अंबेडकरनगर के कटेहरी कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दो सेट में पर्चा भरा। सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री विधायक राम अचल राजभर, पूर्व सांसद विधायक त्रिभुवन दत्त और पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव के साथ नामांकन करने के बाद शोभावती ने कहा कि कटेहरी की जनता उनके साथ है। जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदाता उनका साथ देंगे। 

बसपा प्रत्याशी ने भी भरा पर्चा
कटेहरी उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा ने भी मंगलवार दोपहर बाद अपना परचा दाखिल कर दिया। कटेहरी से 2012 में काग्रेस से चुनाव लड़ चुके अमित इस बार बसपा से मैदान में हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें