फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष की गतिविधियां रोकने को हो रहा धारा 144 का प्रयोग : अखिलेश यादव

Sun, 12 Jan 2020 01:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकतंत्र में सार्वजनिक गतिविधियों में अवरोध पैदा करने की प्रशासन की प्रवृत्ति की निंदा की है। उन्होंने कहा, अनावश्यक रूप से धारा 144 को लागू रखना नागरिक स्वतंत्रता पर प्रहार करना है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा, भाजपा सरकार धारा 144 का प्रयोग विपक्ष की गतिविधियों को रोकने के लिए कर रही है। वरना क्या कारण है कि शुक्रवार को भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लखनऊ शहर में रैली निकाली। इसमें धारा 144 और ट्रैफिक कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। बाइक सवार बिना हेलमेट के चल रहे थे।

उन्होंने कहा कि लगातार धारा 144 लागू रखना विधि सम्मत भी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट भी साफ कर चुका है कि धारा 144 का लगातार इस्तेमाल गलत है। विरोधी सुरों को बेमियादी समय तक दबाने के लिए इसका प्रयोग नहीं हो सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

साइकिल यात्रा आज

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 12 जनवरी पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दोपहर एक बजे लखनऊ के युवक शहीद स्थल काकोरी से जनेश्वर मिश्र पार्क तक साइकिल यात्रा निकालेंगे।

यह यात्रा दुबग्गा, सीतापुर रोड पर मड़ियाहू के पास से इंजीनियरिंग कालेज के सामने से होते हुए मुंशीपुलिया, पालीटेक्निक चौराहा व लोहिया पार्क से दयाल पैराडाइज चौराहा होकर जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचेगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल साइकिल यात्रा को दोपहर एक बजे रवाना करेंगे। दोपहर में दो बजे जनेश्वर मिश्र पार्क में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी इसका समापन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें