फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने अनुपूरक बजट को लेकर योगी सरकार पर साधा निशाना, अमर सिंह पर नहीं दिया जवाब

Tue, 28 Aug 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए अनुपूरक बजट को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाए। कहा कि भाजपा ने चुनाव में वादा किया था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वो बिना भेदभाव नौजवानों को लैपटॉप देंगे लेकिन दो बजट और एक अनुपूरक बजट आने के बाद भी नौजवान लैपटॉप का इंतजार कर रहे हैं। सरकार बताए कि वो नौजवानों को कब लैपटॉप देंगे।

विज्ञापन


वहीं, अमर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों और प्रेस कांफ्रेंस पर सवाल किया गया तो अखिलेश ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। आपको बता दें कि अमर सिंह ने लखनऊ में मंगलवार सुबह प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश यादव व आजम खां पर परिवारवाद सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन अखिलेश ने इस पर बिल्कुल भी बात नहीं की।

अखिलेश ने कहा कि देश की जनता नया प्रधानमंत्री चाहती है। आने वाले चुनाव में भाजपा को पता है क्या होने वाला है। देश की जनता महंगाई देख रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहे हैं। व्यापारी नोटबंदी व जीएसटी से परेशान है। गोरखपुर, फूलपुर व कैराना में हुए उपचुनाव में जनता ने बता दिया है कि वो क्या चाहती है। 2019 में क्या होने वाला है इसका अंदाजा लगा लीजिए।
विज्ञापन


अखिलेश ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के बारे में 60 हजार करोड़ के निवेश की परियोजनाओं पर कहा कि सरकार ये ही जवाब दे कि इतना निवेश करने के लिए किस बैंक ने कर्ज दिया है। सच तो ये है कि युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है और ये भाजपा के लोग सपने दिखा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें