फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे पार्क बीएसपी से अच्छे, पिछली सरकार ने सिर्फ खजाना लूटा: अखिलेश

Fri, 05 Aug 2016 08:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा, सपने दिखाकर केंद्र की सत्ता में पहुंचने वाले जनता को क्या बताएंगे? उनसे कैसे वोट मांगेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जनेश्वर मिश्र जयंती समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, झूठे वादे करने वाले खुशहाली का रास्ता नहीं बना पाए। जब भी तुलना होगी, समाजवादियों की सरकार बेहतर पाई जाएगी। उन्होंने यूपी की पूर्व बसपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे पार्क बसपा सरकार में बनवाए गए पार्कों से अच्छे हैं, पिछली सरकार ने सिर्फ खजाना लूटने का काम किया।

उन्होंने कहा, गांवों और शहरों में इतना काम पहले कभी नहीं हुआ जितना सपा सरकार में हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पिछली बार की तरह जनता फिर हमें बहुमत से सरकार में लौटाएगी। यूपी का चुनाव जीते तो समाजवादियों के लिए दिल्ली की राह खुलेगी। यही जनेश्वर मिश्र को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि बुलंदशहर की घटना दुखद है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। पीड़ितों को फास्ट ट्रैक कोर्ट से न्याय दिलाया जाएगा। उनकी हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें इन घटनाओं पर राजनीति करना चाहती हैं।
विज्ञापन

'नौजवान हमेशा होते हैं समाजवादी व लोकतांत्रिक'

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के कहने पर कैंसर इंस्टीट्यूट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। बेटियां कैसे आगे बढ़ें, इसके लिए नेताजी ने कन्या विद्या धन योजना शुरू की थी। इसका नतीजा सामने है। बेटियां पढ़ रही हैं, स्कूल जा रही हैं। गरीब महिलाओं के लिए सरकार ने समाजवादी पेंशन योजना शुरू की है।

सीएम ने मेट्रो व आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे समेत कई विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकारों में बने पार्कों में विरोधी भी ऑक्सीजन लेने आते हैं।

युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि नौजवान हमेशा समाजवादी और लोकतांत्रिक होते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें