छात्र नेताओं ने बताया कि लखनऊ, इलाहाबाद और वाराणसी विश्वविद्यालयों में छात्रों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनको फर्जी केसों में जेल भेजा जा रहा है। एक माह बाद भी लखनऊ विश्वविद्यालय के कई छात्र नेता जेलों में बंद हैं। जबकि, बड़ी संख्या में मेरिट वाले छात्रों को भी विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।