फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में मुख्यमंत्री बनने का भरोसा, इसलिए जातीय सम्मेलन करा रहे डिप्टी सीएम केशव: अखिलेश यादव

Wed, 05 Sep 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा के जातीय सम्मेलनों पर निशाना साधा। केशव प्रसाद मौर्य का नाम लिए बिना कहा, इस सरकार में उप मुख्यमंत्री का अपमान हुआ। अब उन्हें 2019 में मुख्यमंत्री बनाने की बात कही जा रही है। इसलिए वह पिछड़ी जातियों के सम्मेलन करा रहे हैं।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय में यूथ ब्रिगेड की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षक दिवस है। शिक्षक का सम्मान, समाज का सम्मान है। समाज से नफरत समाप्त हो, सामाजिक सद्भाव हो तभी समाज प्रगति कर सकता है। उन्होंने भाजपा पर शिक्षकों, किसानों, नौजवानों के अपमान का आरोप लगाया।

कहा, सिर मुंडाने वालों को शिक्षक न बताना गलत है। नौजवानों में योग्यता नहीं होने की बात करना निंदनीय है। दुर्भाग्य है कि इस सरकार में जैसे ही नौकरी आती है, परीक्षा होने से पहले ही पेपर लीक हो जाते हैं। इसकी दोषी सिर्फ सरकार है।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि किसानों का 10129 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कब होगा? बैठक में उदय प्रताप सिंह, राजेंद्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल समेत प्रमुख सपा नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

'भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है'

सपा - फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। भारत दुनिया के मुकाबले बहुत पिछड़ गया है। भाजपा राज में लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें