मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी किंजल सिंह व दुधवा नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर पीपी सिंह के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप को बेहद गंभीरता से लिया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव आलोक रंजन ने दोनों ही अधिकारियों को सोमवार को तलब कर लिया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद वे अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को देंगे।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मीडिया में आई उन खबरों को बेहद गंभीरता से लिया है जिनमें वन अधिकारियों की ओर से जिलाधिकारी किंजल पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं और डीएम ने वन कटान पर अंकुश लगाए जाने की वजह से वन अधिकारियों द्वारा झूठे आरोप लगाने की बात कही है।