फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे दिन लाने वालों ने पकड़ा दूसरा रास्ता: अखिलेश यादव

Wed, 02 Dec 2015 01:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यक्रम में पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने विपक्षियों पर निशाना साधा साथ ही सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन


गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कठिन होती है। अगर पूरी दुनिया के मुकाबले देखा जाए तो हमारे देश के कॉलेज इसमें पिछड़े हुए हैं।

यहां सीएम अखिलेश ने वर्चुअल क्लास का उद्घाटन किया साथ ही 27 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम अखिलेश ने कहा कि इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी और कॉलेज को बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर पहुंचे सीएम ने 100 किलोवाट सोलरप्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन

इन पर साधा निशाना

अ‌ख‌िलेश ने कहा कि सपा ने बैलेंस बनाने का काम किया है। कहा कि आर्थिक विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर हर विभाग में सपा ने काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी विकास में अन्य राज्यों से आगे निकल रहा है।

सीएम अखिलेश ने सपा के ‌अंग्रेजी विरोधी होने पर सफाई देते हुए कहा कि सपा को कम्यूटर और अंग्रेजी का विरोधी माना जाता था जबकि सपा सरकार ने ही सबसे ज्यादा लैपटॉप बांटे। कहा कि सपा ने 15 लाख से ज्यादा लैपटॉप बांटे।

अखिलेश ने कहा कि बसपा सरकार में एम्स नहीं बन सका वहीं सपा सरकार ने एम्स के लिए रायबरेली में जमीन दी लेकिन सरकार कह रही है कि जमीन अच्छी नहीं है।

सीएम ने नाम न लेते हुए नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। कहा कि अच्छे दिन लाने वालों ने भी दूसरा रास्ता पकड़ लिया है। कहा कि धर्म के बारे में सबको नहीं पता होता। जो धर्म के बारे में जानता है वह लड़ता नहीं है। उन्होंने कहा कि गीता प्रेस की हालत सभी को पता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें