फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वोटिंग को लेकर फायरिंग, हथगोले चले, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी-गोंडा के फिरोजपुर गांव के भरहापारा मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर मंगलवार को दो प्रत्याशियों के समर्थकों में बवाल हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में घायल बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इसी बीच एक प्रत्याशी के समर्थकों ने ताबड़तोड़ कई हथगोला फेंके, जिससे मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। हथगोला फटने की आवाज सुनकर मतदान कर्मी कोने में दुबक गए।

बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मतदान केंद्र के पास लगी भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान आधा घंटे तक मतदान बाधित रहा।

देहात कोतवाली क्षेत्र के फैजाबाद रोड स्थित फिरोजपुर गांव के मजरा रथवलिया के रहने वाले अब्दुल हक (18) पुत्र सज्जाद ने बताया कि उसका बड़ा भाई फजलुलबारी फिरोजपुर ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद का प्रत्याशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे मतदान रहा बाधित

वह अपने भाई का मतदान अभिकर्ता बना था, इसलिए मंगलवार को भरहापारा मतदान केंद्र पर मौजूद था। अब्दुल हक के मुताबिक वहां ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी अपने समर्थन में दोपहर बाद फर्जी वोट डलवाने लगे।

जब उसने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और उसे व उसके समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इसी बीच आरोपियों ने लाइसेंसी असलहे व तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी, जिससे अब्दुल हक, उसके पिता सज्जाद (65) व बहन शाहजहां (35) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल ले जाते समय सज्जाद की रास्ते में मौत हो गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मतदान केंद्र पर लगी भीड़ को तितर-बितर किया।

बवाल के चलते यहां आधा घंटे मतदान बाधित रहा। हमलावरों की तलाश में पुलिस फिरोजपुर व आसपास के गांवों में दबिश दे रही है। अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें