फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरमती से ज्यादा अच्छा बन गया, इसलिए करा रहे गोमती रिवर फ्रंट की जांच: अखिलेश

Thu, 27 Jul 2017 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (मध्य में) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार का बजट विकास को रोकने वाला है। इसने किसानों, नौजवानों, महिलाओं, उद्यमियों सभी को निराश किया है। प्रदेश सरकार ने 55 लाख महिलाओं की समाजवादी पेंशन बंद कर दी।
विज्ञापन


अखिलेश बुधवार को विधान परिषद में वित्तीय वर्ष 2017-18 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा के दौरान बोल रहे थे। करीब डेढ़ घंटे के भाषण में उन्होंने कहा कि आज सत्ता पक्ष के लोगों को काम करने मौका मिला है, केंद्र व प्रदेश दोनों ही जगह भाजपा की बहुमत की सरकारें हैं। बजट भाषण में सरकार ने कहा है कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से बड़ी सड़क बनानी है। राजधानी में मेट्रो ट्रेन चलानी है। नेता सदन सच बोलें कि मेट्रो ट्रेन क्यों नहीं चल रही है?

अखिलेश ने बजट भाषण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इन्होंने लिखा है, ‘वतन की रेत पर मुझे एड़ियां रगड़ने दें’। अभी इसमें ऐसा क्यों लिख दिया गया। नेता सदन, अभी आपको और ज्यादा एड़ियां रगड़नी होंगी। आप नई योजनाएं तो लाए नहीं, पुरानी योजनाएं बंद जरूर कर  रहे हैं। आपने कहा कि सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। अभी तक शासनादेश जारी नहीं किया है। इसे भी बड़ी सफाई से बनाएंगे ताकि 36 हजार करोड़ रुपये भी न खर्च हों।
विज्ञापन


उन्होंने नेता सदन से कहा कि आपकी भी कभी ख्वाहिश रही होगी कि गोमती का किनारा सही हो जाए, क्योंकि लखनऊ के मेयर रहने के नाते नाले व कूडे़ से आपका पुराना संबंध रहा है। प्रदेश सरकार इसलिए जांच करा रही है क्योंकि गोमती रिवर फ्रंट साबरमती से ज्यादा सुंदर बन गया है।

केंद्र में जिसकी सरकार वो करता है सीबीआई का इस्तेमाल

अखिलेश ने कहा कि आप सीबीआई से डराते हो। केंद्र में जिसकी सरकार होती है, वह सीबीआई का इस्तेमाल करता है। लालूजी ने कुछ कहा तो वह सीबीआई के चक्कर में पड़ गए। गंगा को साफ  कराने का जिम्मा केंद्र सरकार ने लिया है। तीन वर्ष बीत चुके हैं।

समय कम बचा है, आप काली नदी और यमुना को साफ  कर लो तो गंगा अपने आप साफ हो जाएगी। गंगा में गिरने वाले नालों को रोकना होगा।

आपसे बड़ा जातिवादी दूसरा कोई नहीं
अखिलेश ने कहा, आपसे बड़ा जातिवाद फैलाने वाला कोई दूसरा नहीं है। मुझे यह जानकारी ही नहीं थी कि हम बैकवर्ड में आते हैं लेकिन आप लोगों ने मुझे बता दिया कि हम बैकवर्ड हैं। हम पर यादवों को आगे बढ़ाने के आरोप लगते हैं, अपना भी तो हिसाब-किताब दे दो।

सरकार बताए 181 महिला हेल्पलाइन किसने शुरू की
अखिलेश ने कहा, सरकार बताए कि 1090 व 181 महिला हेल्पलाइन में क्या फर्क है। 1090 हमने शुरू की थी तो यह बता दें कि 181 किसने शुरू की थी।

आप हमें गुंडा कहते थे, आप तो हमसे ऊपर हो

अखिलेश बोले, जातिवाद व नफरत का जहर घोलकर यह सरकार में आए हैं। यह विकास के लिए काम करेंगे, यह सोचना भी बेईमानी है। आप तो समाजवादियों को गुंडा कहते थे। हम तो गुंडे हैं, आप तो हमसे थोड़ा ऊपर हैं, नेता सदन आप बता दें कि हम आपको क्या बुलाएं। अपहरण और गुंडागर्दी तो आपकी सरकार में ज्यादा हो रही है।

अभी से होने लगी मंत्रियों की शिकायत
अखिलेश बोले, अभी से आपके मंत्रियों के भ्रष्टाचार की शिकायतें दिल्ली में होने लगी हैं। ऐसे मंत्रियों को तत्काल हटा देना चाहिए।

हवा में बनाएंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे
अखिलेश ने कहा, आप पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे कैसे बनाओगे। आपने उसके लिए पैसा ही नहीं दिया है। आप हवा में एक्सप्रेस वे कैसे बनाओगे? हमने 23 महीने में एक्सप्रेस-वे बना दिया था, आप यह कहते कि हम 22 महीने में बनाकर दिखा देंगे।

जब भी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात आती है तो दो लोगों की बात जरूर आती है-एक ठेकेदार और दूसरे इंजीनियर। हम जानना चाहते हैं कि गड्ढामुक्ति का पैसा कहां चला गया?

नेताजी को मनाने का गुण हमें भी सिखा दो...

अखिलेश ने कहा कि आप लोग नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को मना लेते हो। यह गुण हमें भी सिखा दो। आप लोग गायत्री प्रजापति को बहुत याद करते थे। अब खनन में ई-ऑक्शन की बात कर रहे हो अगर सब ठीक रहा तो मोरंग-बालू के दाम आसमान क्यों छू रहे हैं।

विधानसभा की पुड़िया के बारे में सरकार बताए
अखिलेश ने कहा कि पिछले दिनों विधानसभा में एक पुड़िया गिर गई थी। विपक्ष के विधायक मनोज पांडेय से पूछताछ हुई। अब सरकार बताए कि आखिर उस पुड़िया में क्या था। आगरा व हैदराबाद की जांच रिपोर्ट में क्या निकला?
विज्ञापन

मैं सच कहूंगा फिर भी हार जाऊंगा...

अखिलेश ने अपने भाषण के अंत में एक शेर पढ़ा...‘मैं सच कहूंगा फिर भी हार जाऊंगा...वो झूठ बोलेगा और लाजवाब कर देगा...।’ उन्होंने कहा कि 100 दिन विश्वास के जो पुस्तक सरकार ने निकाली है, उसमें सपा की योजनाएं हैं।

पिछड़े मंत्रियों को बजट में भी कर दिया पिछड़ा
अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार ने पिछड़े मंत्रियों को बजट में भी पिछड़ा कर दिया। अयोध्या व फैजाबाद के लिए हमारी सरकार ने बहुत काम किया।

मथुरा-वृंदावन का प्रोजेक्ट भी हमने बनवाया था, लेकिन उस समय के अधिकारी ने दिल्ली में जाकर प्रोजेक्ट के बारे में बता दिया। इसलिए यह प्रोजेक्ट रुक गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें