सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए वह पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ लखनऊ में पार्टी कार्यालय में बैठक कर रहे हैं।
सपा की कोशिश है कि जून माह में पार्टी की सभी कमेटियां घोषित कर दी जाएं और इसकी समीक्षा की जाए।
सपा की योजना लोकसभा क्षेत्रों से फीडबैक लेने की हैं कि भाजपा विधायकों ने अभी तक कौन-कौन से काम करवाएं हैं और उनकी स्थिति क्या है?