फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'AAP' के जीतने पर अखिलेश इसलिए हुए खुश?

Wed, 11 Feb 2015 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के खात्मे की शुरुआत दिल्ली विधानसभा से हो गई है। उत्तर प्रदेश में इसके खात्मे का अगला पड़ाव यूपी होगा। भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है। लव जेहाद और नेताओं की बदजुबानी ही भाजपा को गर्त में ले जाएगी।
विज्ञापन


साथ ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली फतह पर बधाई भी। मुख्यमंत्री मंगलवार को सिकंदराबाद में खुर्जा रोड पर इंटीग्रेडिट एग्री हब का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में आप ने भाजपा को सबक सिखाकर सियासी किला फतह कर लिया है। अब कोई भी पार्टी सही जानकारी नहीं छिपा सकती है। आम आदमी को गुमराह नहीं किया जा सकता। उन्होंने कांग्रेस पर भी सियासी तंज कसे।
विज्ञापन

कमल मुरझाता गया, सीएम खिलखिलाते रहे

दिल्ली के चुनाव परिणाम पर मुख्यमंत्री की पैनी नजर बनी रही। सिंकदराबाद के कार्यक्रम के दौरान वह मोबाइल पर अपडेट लेते रहे। जैसे-जैसे भाजपा का कमल मुरझाता रहा वैसे-वैसे अखिलेश यादव का चेहरा खिलता गया।

उसका जिक्र उन्होंने अपने भाषण में भी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला किया और केजरीवाल को जीत की बधाई देकर उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया। कुल मिलाकर अखिलेश आम आदमी पार्टी के चुनावी प्रबंधन के ‌कायल दिखे।

करीब 12 बजकर 54 मिनट पर अखिलेश यादव सिंकदराबाद के कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे। उन्होंने अभिवादन और लोगों की शिकायत सुनने के बाद दिल्ली चुनाव परिणाम के बारे में भी जाना।
विज्ञापन

सीएम ने लगाया ठहाका, चौंक गए लोग

उसके बाद मोबाइल निकालकर काउंटिंग का अपडेट लिया। बोलने से पहले जैसे ही ये साफ हो गया कि भाजपा का कमल मुरझा गया, सीएम ने जोरदार ठहाका भी लगाया। उनकी इस तरह की हंसी ने लोगों का ध्यान उनकी तरफ खींच लिया।

दिल्ली के चुनाव परिणाम को लेकर अखिलेश यादव इतने खुश नजर आ रहे थे कि उन्होंने मंच पर साथ बैठे मंत्री राजेंद्र चौधरी, रामसकल गुर्जर आदि को अगले चुनाव में आम आदमी पार्टी के पैटर्न पर ही काम करने की सलाह दे डाली।

सीएम ने कहा कि जिस तरह से आन ने घर-घर जाकर प्रचार किया उसी तरह 2017 में सपा को काम करना होगा। अपने घोषणा पत्र के पूरे हुए काम की जानकारी वो वोटर को दें। इस काम को युवा भलीभांति कर सकते हैं। छात्रसभा के प्रदेशाध्यक्ष अतुल प्रधान को मंच पर ही अभी से युवा टीम को इस काम में लगने की हिदायत भी दे डाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें