फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को कमर कसने की दी सलाह, फिर बोले हैप्पी होली

Wed, 20 Mar 2019 11:01 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्साह एवं उमंग के पर्व होली पर सभी लोगों को शुभ कामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों एवं समुदायों के बीच भाई-चारा और मेल-मिलाप हो, यही इस पर्व का उद्देश्य है। इस दिन को सांप्रदायिक सौहार्द और एकता के पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन

 
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी साथियों को अब पूरी ऊर्जा के साथ लोकसभा चुनाव में जुटना होगा। हमें इस पर्व पर उत्साह के साथ समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।  प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने देश व प्रदेशवासियों से कहा है कि सामाजिक सद्भाव और परस्पर विश्वास को मजबूत बनाने के निमित्त होली पर्व को सार्थक बनायें। हम सबको अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनानी चाहिए।
विज्ञापन

                 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें