फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने मेधावियों को बांटे लैपटॉप, बोले- सरकार अपना वादा पूरा करे और स्कूटी दे

Fri, 01 Jul 2022 03:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रदेश में एक से पांचवें स्थान पर आने वाले मेधावियों को लैपटॉप का वितरण किया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मेधावियों को लैपटॉप वितरित किए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में एक से पांच तक स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को लैपटॉप वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हैं। जिन्होंने अपने परिश्रम से अपने परिवार और समाज का मान सम्मान बढ़ाया।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि हम तो कुछ ही लोगों को लैपटॉप दे सकते हैं। अगर सरकार चाहे तो सभी बच्चों को लैपटॉप दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बच्चों को स्कूटी देने का भी वादा किया था सरकार को अपना वादा निभाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देखते हैं कि सरकार बच्चों को स्कूटी कब देती है?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें