अखिलेश ने पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ पर उपचुनावों को प्रभावित करने का आरोप लगाया। कहा कि एक तरफ पीएम रोड शो निकाल रहे थे और दूसरी तरफ सीएम गंगा स्नान करने हरिद्वार चले गए। इसके बावजूद कैराना व नूरपुर के लोगों ने भाजपा को हराने के लिए वोट दिया है। अपनी कमी छिपाने के लिए भाजपा नेता चुनाव आयोग में शिकायत करने पहुंचे।
आवास खाली करने के लिए समय मांगा है
बंगला खाली करने के नोटिस पर अदालत जाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, हमने सिर्फ ये गुजारिश की है कि हमें थोड़ा समय दिया जाए। हमारे पास या नेताजी के पास लखनऊ में कोई घर नहीं है। हां, नोटिस का एक फायदा हो गया। हम लखनऊ में घर बनवा रहे हैं। इस घर की दीवार सीएम आवास से मिली हुई होगी।