फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने यूपी पुलिस को दिया बड़ा तोहफा, हर 10 दिन में मिलेगी छुट्टी

Sat, 27 Aug 2016 02:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जन्माष्टमी के मौके पर पुलिसकर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब नॉन गजटेड पुलिस अफसरों को 10 दिन लगातार काम करने पर 11वें दिन अवकाश मिलेगा। इसका फायदा सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक को मिलेगा।
विज्ञापन


नई व्यवस्‍था एक सितंबर से लागू होगी। यह अवकाश अलग से दिया जाएगा। इसके अलावा सीएल, ईएल, व अन्य अवकाशों में कोई कटौती नहीं की जाएगी।

आईजी एसटीएफ राम कुमार ने शुक्रवार को बताया कि अवकाश के दौरान पुलिस कर्मी जिले से बाहर नहीं जा सकेंगे। आकस्मिक स्थिति में अवकाश निरस्त भी किया जा सकता है। कैजुअल लीव व अर्न लीव लेने वाले पुलिस कर्मियों की थाने एवं चौकियों से रवानगी रात आठ बजे होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें