गुरमीत राम रहीम पर फैसले के बाद चार राज्यों में भड़की हिंसा पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि 'न्यू इंडिया' रहने दो, शांति से जीने दो।
यह ध्यान देने योग्य है कि प्रशासन को फैसले के बाद हिंसा भड़कने की पूरी आशंका थी। उसके बाद भी राम रहीम के समर्थक उग्र हुए और जमकर बवाल किया।
इसके पहले डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को साध्वी से रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला और उससे जुड़े इलाकों में डेरा समर्थकों का उपद्रव शुरू हो गया है। फैसले के बाद बेकाबू हुए समर्थकों ने पत्थरों और लाठी-डंडों से मीडिया और सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया है।
हिंसा में अब तक 30 लोगों के मौत की खबर है। वहीं 250 घायल हुए हैं। घायलों को पंचकूला के सेक्टर-6 जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं अब तक 1000 प्रदर्शनकारियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।
हिंसा भड़कने के बाद कई इलाकों मे कर्फ्यू लगा दिया गया है।