फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव बोले, प्रवीण निषाद को शामिल करना भाजपा के लिए घाटे का सौदा

Thu, 04 Apr 2019 05:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर से सांसद प्रवीण निषाद के भाजपा में शामिल होने पर ट्वीट किया है कि ये भाजपा के लिए घाटे का सौदा है क्योंकि जनता ने सांसद को नहीं। उनके पीछे एकजुट हुए महागठबंधन को जिताया था। चुनाव में इनकी नैया डूबना तय है।

विज्ञापन


ट्वीट की शुरुआत में उन्होंने कहा कि गोरखपुर से सांसद जी को मठाधीशी का जो झोला भर प्रसाद मिला है। वह उसे पूरा गटक जाएंगे या फिर किसी और से भी बांटेंगे? दरअसल, गोरखपुर के सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद ने निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद पर 50 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि संजय निषाद ने भाजपा में शामिल होने के लिए 50 करोड़ रुपये लिए हैं।
 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें