फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोग यूपी की उपलब्धियों से अनजान हैं: सीएम

Sun, 26 Jan 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम अखिलेश ने एक कार्यक्रम में मोदी का नाम लिए बिना यह बोल गए कि वह यूपी की उपलब्धियों से अनजान हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की उपलब्धियों के आंकड़े लोग जानते ही नहीं। उन्हें नहीं मालूम कि यूपी गेहूं और दुग्ध उत्पादन में देश में अव्वल है।

गुजरात में सभी गैस प्लांट बंद हैं, जबकि सपा सरकार ने तीन नए बिजली संयंत्र लगाने पर काम शुरू करवा दिया है।

वह शनिवार को गोमतीनगर के विपुल खंड में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के नवीन भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

यादव ने प्रदेश में सपा सरकार बनवाने का जहां वकीलों को क्रेडिट दिया, वहीं वकीलों में पीआईएल गैंग होने की बात कहकर तंज भी कसा।

कहा, पिछली सरकार की अदूरदर्शिता के चलते चुनौतियां अधिक हैं, इसके बावजूद चुनावी वादों को पूरा करने में उनकी सरकार अब तक अव्वल है।
मुख्यमंत्रीउन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले उनकी क्रांतिरथ यात्रा को इलाहाबाद में वकीलों ने हाथोंहाथ लिया था।

वहां से ऐसा माहौल बना कि पूरे प्रदेश में क्रांतिरथ यात्रा को अपार सफलता मिली। प्रदेश में सपा सरकार बनाने में सबसे ज्यादा योगदान वकीलों का है।

उन्होंने कहा कि वैसे तो विपुल खंड में मेरी पत्नी के नाम भी एक प्लॉट अलॉट हुआ था, लेकिन हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट तक मुकदमा लड़ने के बाद ही उन्हें वह प्लॉट मिल पाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में पार्क हार्ट की तरह काम करते हैं, इसीलिए लोहिया पार्क में वे लोग भी टहलने आते हैं, जो पत्थर के समारक बनाने में अगुआ रहे हैं। अब जनेश्वर मिश्र पार्क भी जल्द ही शहरवासियों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पीआईएल गैंग वालों ने इस परियोजना में रोड़े डालने की कोशिश की थी, लेकिन वकीलों ने उनके मंसूबे पूरे नहीं होने दिए। उन्होंने वकीलों की सभी मांगों को पूरा करने का वादा करते हुए कहा कि शीघ्र ही सभी वकील ई-लाइब्रेरी से जुड़ जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें