फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज बस हादसे के लिए अखिलेश ने योगी सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा- बच सकती थी जान

Sat, 11 Jan 2020 04:23 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश (यूपी) के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में बस हादसे के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बस हादसे में लोगों की जान बच सकती थी। अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार संकीर्ण राजनीतिक सोच की वजह से सपा काल में बने फायर स्टेशन को बंद नहीं करवाती। जो घटना स्थल से केवल 10 मिनट की दूरी पर बना था।
विज्ञापन

 

उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बता दें कि दिल्ली-कानपुर जीटी रोड पर घिलोई के पास आमने-सामने भिड़ंत के बाद ट्रक और स्लीपर बस में आग लग जाने से दोनों ही वाहन धू-धूकर जल उठे। जिसमें करीब 20 लोगों की जलकर मौत हो गई।

फर्रुखाबाद की स्लीपर बस गुरसहायगंज से सवारियां लेकर जयपुर जा रही थी। छिबरामऊ से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम घिलोई के पास बेवर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत होते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी जल्दी विकराल हो उठी कि बस में सवार यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला। किसी तरह करीब 10 सवारियों ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2-2 लाख की राहत राशि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मरने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए व घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए राहत राशि दिए जाने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें