फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने MP के CM शिवराज को क्यों कहा 'मामा'

Mon, 07 Apr 2014 09:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में प्रदेश कार्यालय पर एक कार्यक्रम के दौरान सीएम अखिलेश यादव ने अमित शाह के बयान पर तो टिप्पणी की ही, उन्होंने मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार प्रचार में पीछे जरूर है, लेकिन काम में आगे है। प्रदेश में दो आईटी सिटी बनने जा रही है। इंफोसिस और एचसीएल यूपी में काम कर रहे हैं।

उन्होंने सवाल किया कि क्या गुजरात में दुनिया की ये प्रमुख कंपनियां पहुंचीं? मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में दूध का जितना उत्पादन होता है, गुजरात में उतना नहीं है।
विज्ञापन


सरकार आगे तीन बजट और लाएगी जिनमें तमाम बड़े काम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दस साल में लड़कियों की शादी करवाकर ‘मामा’ बन गए।

मीडिया भी खूब प्रचार कर रहा है, पर यूपी में इतने कम समय में वह चार लाख लड़कियों की शादी करवा चुके, उनसे दूना पैसा दिया, पर प्रचार में पीछे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी सेक्युलर दलों से अपील की है कि वे एक मंच पर आएं।

भाजपा का जहर आया सामने

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अमित शाह के बदला लेने वाले बयान पर उन्हें घेरते हुए कहा कि आखिर उनके जुबां पर भाजपा के दिल की बात आ ही गई।

उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आयोग शाह के खिलाफ जरूर सख्त कार्रवाई करेगा। मुख्यमंत्री रविवार को प्रदेश कार्यालय पर दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने के बाद बात पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि किस तरह गुजरात के नेता को यूपी का प्रभारी बनाया गया, झांसी व मेरठ से लेकर मुजफ्फरनगर तक उनकी भाषा कैसी थी और किस तरह उन्होंने सूबे के माहौल को खराब करने का काम किया, यह सच्चाई सामने आ चुकी है।

नई तरह की प्रतिस्पर्धा पैदा कर रहे राष्ट्रीय दल

मुख्यमंत्री ने भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि ये राष्ट्रीय पार्टियां प्रचार में विदेशी कंपनियों का सहारा लेकर नई तरह की प्रतिस्पर्धा पैदा कर रही हैं।

यह भविष्य के लिए ठीक नहीं है। एक पार्टी भोपाल ट्रेजडी वाली कंपनी से प्रचार करवा रही है। इस पर वह हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

बताते चलें कि रविवार को संभल में अपने चुनावी जनसभा में भी अखिलेश यादव ने यह कहा था कि मोदी बाहर की कंपनियों से करार करके अपना प्रचार करवा रहे हैं।

आडवाणी के कमेंट पर ली चुटकी

अखिलेश यादव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को कथित रूप से बेस्ट इंवेंट मैनेजर कहने पर चुटकी ली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इंवेंट मैनेजर का हिंदी अर्थ कहेंगे तो आयोग नोटिस दे देगा, पर भाजपा के लोग ही यह कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश के विपक्षी दल के पीएम पद के उम्मीदवार इवेंट, सेल्स व मार्केटिंग के फंडे अपना रहे हैं। उनके पास ठोस कार्यक्रम, बुनियादी योजनाएं नहीं हैं। इनसे देश को बचाना होगा।
विज्ञापन

याद है! चाय पिलाकर अंग्रेजों ने गुलाम बनाया था

मुख्यमंत्री ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के चाय पिलाने के कार्यक्रम पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोगों को याद होगा कि चाय की आदत डालकर अंग्रेजों ने गुलाम बना दिया था, पर हमने उनके सामने पान वाला दिया है।

मुख्यमंत्री का इशारा वाराणसी से सपा प्रत्याशी चौरसिया समाज के कैलाश चौरसिया की ओर था। मुख्यमंत्री ने ठहाकों के बीच कहा कि चाय पीने से एसिडिटी होती है जबकि पान खाने से हाजमा दुरुस्त रहता है।

उन्होंने मोदी द्वारा प्रदेश में दूध की कीमत 20 रुपये लीटर बताने वाले बयान पर टिप्पणी कि शायद उन्हें पानी वाले दूध की कीमत किसी ने बता दी होगी। हो सकता है वह चाय भी पानी वाले दूध से बनाते हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें