फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव बोले- शिक्षकों व कर्मचारियों को आंदोलन के लिए बाध्य कर रही यूपी सरकार

Tue, 16 Jul 2024 01:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा शिक्षक और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी हार का तो विश्लेषण करती है लेकिन शिक्षक और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति हमेशा बेरुखी का नजरिया अपनाती है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शिक्षकों की मांगों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर कहा कि शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को जितनी जल्दी ये बात समझ आ जाएगी कि भाजपा सरकार शिक्षक और शिक्षा के ख़िलाफ़ है और भाजपा की वजह से परिवारवालों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है, उतनी ही जल्दी परिवर्तन के लिए जमीन बननी तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा शिक्षकों और कर्मचारियों को विरोध का एक ऐसा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य न करे जिससे हर क्षेत्र में ठहराव आ जाए। भाजपा अपनी हार का तो विश्लेषण करती है लेकिन शिक्षक और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति हमेशा बेरुखी का नजरिया अपनाती है। भाजपा की सरकार एक हृदयहीन सरकार है। जिसमें संवेदना न हो वो सरकार नहीं चाहिए।



बता दें कि वर्तमान में शिक्षक विभिन्न मांगों को लेकर सरकार प्रदर्शन कर रहे है। शिक्षकों ने 8 जुलाई को शुरू की गई डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था का विरोध किया। हालांकि, इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया है कि वो शिक्षकों से बात करें और समस्या का समाधान निकालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें