फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी डायल 100 व 1090 वीमेन पावरलाइन को बनाया बीजेपी सरकार ने निष्प्रभावी: अखिलेश यादव

Fri, 07 Sep 2018 09:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव व योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ आ गई है। पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। सपा सरकार में शुरू की गई यूपी डायल 100 व 1090 वीमेन पावरलाइन जैसी व्यवस्थाओं को भाजपा सरकार ने निष्प्रभावी बना दिया है।

विज्ञापन


अखिलेश ने शुक्रवार को यहां जारी बयान में कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। महिलाओं और बच्चियों को रोज अपमानजनक स्थितियों से गुजरना पड़ रहा है।

बलात्कार की घटनाओं से विदेशों तक में प्रदेश की बदनामी हो रही है। इलाहाबाद के सोरांव थाने के विगहिया गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। राजधानी में हत्या और लूट की घटनाएं रोजाना की आम बात है। 
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा, मुख्यमंत्री ने एलान किया था कि अब अपराधी या तो जेल में होंगे या प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे। डेढ़ वर्ष होने को है, अपराधी न तो बाहर गए न जेलों में। वे सक्रिय रूप से आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं। पुलिस पर भी हमलावर हैं।

भाजपा ने ‘बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ’ का नारा तो दिया, पर हकीकत में बेटियां अब स्कूल-कॉलेज जाने से डरती हैं क्योंकि शोहदों ने उनकी जिंदगी तबाह कर दी है। अखिलेश ने दावा किया कि 2019 में भाजपा के विरोध में परिणाम आएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें