फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा गठबंधन के नेता को लेकर अखिलेश ने स्पष्ट की स्थिति

Wed, 08 Aug 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा कि सरकार ने लोगों को निराश किया। जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद तय होगा कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा।

विज्ञापन


गन्ना किसानों का 12 हजार करोड़ रुपया बकाया है। आलू किसानों को भी कुछ नहीं मिला। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का भी लाभ नहीं मिला। मंगलवार को उन्होंने यहां जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जो पसंद है वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नहीं पसंद है। प्रधानमंत्री ने लखनऊ के दशहरी आम की प्रशंसा की मुख्यमंत्री ने आममंडी का काम ही रुकवा दिया। कन्नौज के इत्र की खुशबू प्रधानमंत्री को पसंद आई तो उससे संबंधित योजना रोक दी गई।

अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा, बसपा तथा रालोद मिलकर चुनाव लड़ेंगे। लोकतंत्र में सभी चाहते हैं कि गठबंधन हो। कांग्रेस से दोस्ती है उसे भी छोडे़ंगे नहीं। उत्तर प्रदेश में काफी सीटें हैं इसलिए सीट बंटवारे में सभी संतुष्ट रहेंगे।
विज्ञापन


तकलीफ सिर्फ भाजपा को है। गठबंधन को बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री पद तय करने में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होगी। अखिलेश ने कहा कि 2019 में लड़ाई भाजपा को हराने की है। उसने जो चुनावी वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें