सरकारी बंगले में बिना अनुमति निर्माण और तोड़फोड़ से लाखों की रुपये की क्षति के मामले में भाजपा सरकार अखिलेश यादव की घेराबंदी करेगी। बंगले में हुए निर्माण व इसकी भव्यता को समाजवादियों की शान-ओ-शौकत से जोड़कर प्रचारित किया जाएगा। सरकार के स्तर पर नोटिस देने की कार्यवाही हो सकती है लेकिन भाजपा इसे मुद्दा बनाएगी। पीएम नरेन्द्र मोदी पहले ही बंगले के मुद्दे को उठा चुके हैं। कुशीनगर और लखनऊ में उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि प्रदेश की जनता को आवास देने की चिंता क्यों करते वह तो अपने बंगले को सजाने-संवारने में लगे थे।