फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी पर बड़ा हमला, कहा- सरकार चलाने में सक्षम नहीं है भाजपा

Mon, 19 Aug 2019 08:50 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश , सीएम योगी
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर सोमवार को बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में पत्रकार और उसके भाई की घर में घुसकर हत्या की खबर की स्याही सूखी भी नहीं थी कि प्रयागराज में 12 घंटों में 8 हत्याएं हो गईं। प्रयागराज में उपमुख्यमंत्री अपना सम्मान समारोह करा रहे थे और बगल में अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे थे। उन्होंने कहा, प्रशासन और अपराधी जानते हैं कि भाजपा सरकार चलाने में सक्षम नहीं है।  

विज्ञापन


अखिलेश ने सोमवार को बयान में कहा कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था से यूपी ‘हत्या प्रदेश‘ बन गया है। क्या भाजपा यूपी की यही पहचान बनाना चाहती है? जब जनता को अपने जान-माल की सुरक्षा का ही भरोसा न हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास? उन्होंने प्रयागराज की आपराधिक घटनाओं में पीड़ित परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 50-50 लाख रुपये की सहायता देने तथा अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की मांग की है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, गरीब की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा के संरक्षण में अपराधी निरंकुश हैं। भाजपा सरकार लाख दावा करती रहे, लेकिन जब अपराधियों को जेल से भी अपनी गतिविधियां निर्बाध रूप से चलाने की छूट मिली हुई है तो राज्य के बाहर जाने का सवाल ही कहां उठता है?

विज्ञापन
विज्ञापन

सांविधानिक जिम्मेदारी निभाए सरकार

अखिलेश ने कहा, संविधान की शपथ लेने वाली सरकार की यह सांविधानिक एवं नैतिक जिम्मेदारी है कि वह कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखे। हर नागरिक की जिंदगी सुरक्षित होनी चाहिए। हालत यह है कि लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भाजपा की राज्य सरकार संवेदनशून्य बन गई है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें