फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी सरकार के लोगों ने ली दो शपथ, पहली संघ दूसरी संविधान की : अखिलेश यादव

Sun, 30 Dec 2018 10:48 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में होने वाला गठबंधन विचारों का संगम होगा। यह गठबंधन बहुत जल्द दिखेगा। उन्होंने गठबंधन में कांग्रेस की भूमिका को लेकर किए गए सवालों को टाल दिया।

विज्ञापन


सपा मुख्यालय में रविवार को मीडिया से मुखातिब अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन जल्द दिखेगा। यह विचारों व लोगों का संगम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को आरएसएस चला रहा है। 

सरकार में शामिल लोगों ने दो शपथ ली हैं, एक तो संघ की और दूसरे संविधान की। इसलिए सरकार की यह हालत बनी है। नए साल में जनता देश को नई सरकार और नया प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों, युवाओं व पिछड़ों को धोखा दिया है। छोटे किसान मजदूर होते जा रहे हैं। उनकी खेती छूट रही है। केंद्र की साढ़े चार साल की सरकार में 60 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

इस सरकार ने सत्ता में आने के बाद पहली कोशिश भूमि अधिग्रहण कानून को बदलने की थी ताकि किसानों की जमीन छीनकर बड़े उद्योगपतियों को दी जा सके। उनकी साजिश सफल नहीं हो सकी, लेकिन 2019 में भाजपा आई तो उद्योगपतियों के हित में कानून बना देंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में चुनाव के समय वादा किया था कि आलू, प्याज व लहसुन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) मिलेगा। उन्होंने पूछा, सरकार बताए कि इन फसलों का एमएसपी कहां मिलेगा ? क्या किसी किसान ने इनकी खरीद हुई है। 

विज्ञापन

विदेशी निवेश से 7 करोड़ होंगे बेरोजगार

इन्वेस्टर्स समिति से निवेश तो नहीं आ सका लेकिन प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) से देश में 4 लाख करोड़ रुपये का विदेशी माल आ रहा है। पहले भाजपा स्वदेशी की बात करती थी, एफडीआई का विरोध करती थी। एफडीआई से करोड़ दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे। बेरोजगार होने वालों की संख्या 7 करोड़ तक होगी।

किसके मोहरे थे निजी सचिव
अखिलेश ने भ्रष्टाचार को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला किया। कहा कि तीन मंत्रियों के निजी सचिवों पर कार्रवाई कर दी गई लेकिन वे किसके मोहरे थे। छिपे कैमरे लगवा दीजिए, बड़े-बड़े लोग बेनकाब हो जाएंगे। दूसरे दफ्तरों में भी यही चल रहा है। प्रदेश में कई सीएम घूम रहे हैं। उन्होंने सीएम योगी का नाम लिए बिना तंज कसा कि एक दौरा करने वाले सीएम भी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें