फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का ‘स्मार्ट’ ऑफर: अभी रजिस्ट्रेशन कराएं, चुनाव जीतने पर मोबाइल पाएं

Tue, 06 Sep 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : PTI
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं को लुभाने के लिए नया दांव चला है। सरकार ने सोमवार को एक बयान जारी कर स्मार्ट फोन वितरण योजना का एलान कर दिया। हालांकि फोन के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं।
विज्ञापन


एक जनवरी 2017 को 18 साल की उम्र पूरा करने वाले मैट्रिक पास लोग फोन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। लाभार्थी की सालाना आमदनी दो लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। समाजवादी स्मार्ट फोन नाम से शुरू इस योजना के लिए एक महीने के भीतर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएगा।

योजना का एलान करते हुए कहा गया है कि सपा ने समाज के सभी वर्गों में डिजिटल लोकतंत्र लाने का काम किया है। समाजवादी स्मार्ट फोन के जरिये सरकार व जनता के बीच दोतरफा संवाद कायम हो सकेगा। समाजवादी स्मार्ट फोन अत्याधुनिक तकनीक से युक्त अच्छी गुणवत्ता का होगा। इसमें स्मार्ट फोन के सभी फीचर्स के साथ-साथ विस्तृत एकल एप भी उपलब्ध होगा। इसमें राज्य सरकार की योजनाओं के ऑडियो, वीडियो एवं सूचनाएं भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकारी नौकरी तो नहीं पा सकेंगे फोन

सरकारी नौकरी करने वाले आवेदन नहीं कर सकेंगे। जिनके अभिभावक सरकारी सेवा में हैं तो वे भी पात्र नहीं होंगे। अगर कोई निजी क्षेत्र में कार्यरत है और परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है, तभी आवेदन कर करेगा। रजिस्ट्रेशन के समय सिर्फ हाईस्कूल के प्रमाण-पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करना जरूरी होगा।

कृषि उपज के रेट व मौसम की मिलेगी जानकारी
समाजवादी स्मार्ट फोन के एप में किसानों एवं ग्रामीणों के लिए नवीनतम तकनीक, कृषि उत्पादों के वर्तमान बाजार मूल्य के अलावा मौसम की जानकारी भी मिलेगी। इसके अलावा दुग्ध उत्पादकों, विद्यार्थियों व व्यवसाइयों समेत सभी वर्गों की जरूरत के हिसाब से जानकारी रहेगी।

कब मिलेगा फोन
योजना में लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन होगा। स्मार्ट फोन सीधे लाभार्थी के घर भेजा जाएगा। स्मार्ट फोन का वितरण 2017 की दूसरी छमाही में किया जाएगा।  यानी विधानसभा चुनाव के बाद। योजना का संदेश साफ है कि सपा को जिताओ, स्मार्ट फोन पाओ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें