फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बजटः शहरों को 22 से 24 घंटे मिलेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के बजट में अखिलेश सरकार ने बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ी घोषणा की है। यूपी के 2016-17 के बजट में अक्टूबर 2016 से ग्रामीण क्षेत्रों को कम से कम 16 घंटे और शहरी क्षेत्रों को 22 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति की घोषणा की है।
विज्ञापन


इसके अलावा वर्ष 2019-2020 से कटौती मुक्त 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की बात कही गई है। इसके लिये कार्य योजना तैयार की जाएगी।

यूपी सरकार ने अक्टूबर 2016 तक विद्युत उपलब्धता 11,000 मेगावाट प्रतिदिन से बढ़ाकर लगभग 21,000 प्रतिदिन मेगावाट करने के लिए सारे इंतजाम कर लिए हैं।

ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में लगभग 1,73,000 गांवों एवं मजरों के विद्युतीकरण के लिए करीब 11,900 करोड़ रुपए की योजना रखी गई है। बजट में बताया गया कि पिछले साल एक लाख गांवों तथा मजरों में विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

गांवों में 16 घंटे बिजली, कृषि कार्यों के लिए 8 घंटे आपूर्ति

यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 16 घंटे और कृषि कार्यों के लिए कम से कम 8 घंटे बिजली की आपूर्ति के लिए राज्य फीडर सेपरेशन योजना के लिए लगभग 7,000 करोड़ रुपए की योजना रखी गई है।

कृषि क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के नलकूपों के ऊर्जीकरण के लिए 150 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। विद्युत वितरण कम्पनियों के वित्तीय पुनर्गठन की योजना ”उदय“ के क्रियान्वयन का भी निर्णय लिया गया है।

जिसमें राज्य सरकार द्वारा 39,909 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता विद्युत वितरण कम्पनियों को दी जाएगी। इस महत्वपूर्ण कदम से वितरण कम्पनियों की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और प्रदेश अबाध विद्युत आपूर्ति की ओर अग्रसर होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें