फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अखिलेश यादव बोले- महाकुंभ पर लगातार झूठ बोल रही भाजपा, लगाए गंभीर आरोप

Mon, 16 Jun 2025 09:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि मृतकों के परिजनों के घर जाकर किसके आदेश पर नकदी दी गई। उन्होंने कहा कि सपा पत्र के माध्यम से न्यायिक आयोग के सामने अपनी बात रखेगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महाकुंभ पर लगातार झूठ बोल रही है। प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे में श्रद्धालुओं की मौत के आंकड़े को लेकर पूरी सरकार ने झूठ बोला। मृतकों के परिजनों को मुआवजा न देना पड़े, इसलिए मरने वालों की संख्या सिर्फ 37 बताई। अब जब एक प्रतिष्ठित समाचार संस्था ने पूरा आंकड़ा सामने ला दिया है तो सरकार कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बची है। सपा पत्र के माध्यम से न्यायिक आयोग के सामने इस संबंध में अपनी बात रखेगी।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार ने महाकुंभ हादसे में मृतकों का सही आंकड़ा नहीं बताया, लेकिन मृतकों के परिजनों के घर पहुंचकर पैसे दिए गए। अगर भगदड़ में लोग नहीं मरे तो किस नियम के तहत पैसे दिए गए और किसके आदेश पर पैसे दिए गए? जिन लोगों ने पैसे नहीं लिए, उनका पैसा किसके पास गया। यह बताया जाना चाहिए।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग महाकुंभ जैसे पवित्र मामले में झूठ बोल सकते हैं, वे भरोसे के लायक नहीं हैं। ऐसे लोगों पर वोटर लिस्ट और जातीय जनगणना के आंकड़ों के मामले में भरोसा नहीं किया जा सकता है। भाजपा सरकार आंकड़ों में हेरफेर करती है। सभी लोगों को जातीय जनगणना के आंकड़ों पर ध्यान रखना होगा। पूरी तरह सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मेलों पर रोक के जरिये कारोबार रोक रही है। भाजपा स्वतंत्र रूप से काम करने वाली संस्थाओं को अपने नियंत्रण में करना चाहती है।
विज्ञापन


सरकार महंगाई रोकने में विफल
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल है। सोना एक लाख रुपये के पार चला गया है। गरीब व्यक्ति अपनी बेटी की शादी कैसे करेगा। पानी की टंकियां हर महीने गिर रही हैं। बिजली उत्पादन नहीं बढ़ाया, लेकिन बिल बढ़ाने जा रही है। अगर बिजली सस्ती नहीं होगी तो उद्योग नहीं लगेंगे। एमबीबीएस की पढ़ाई करने वाले छात्रों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। छात्र आवाज न उठाएं, इसके लिए सरकार ने निर्देश दिया है कि किसी छात्र को फेल न किया जाए। भाजपा सरकार आरक्षण में पीडीए का हक मार रही है। एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध बंद होना चाहिए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें