फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से बोले सीएम, बिना दबाव के अपराधियों पर करें कार्रवाई

Wed, 21 Oct 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, पुलिस पूरी ईमानदारी से उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करे। पुलिसकर्मियों के कार्य व आचरण पर शासन की छवि निर्भर करती है। किसी भी राज्य की कानून-व्यवस्था वहां की बेहतर पुलिसिंग के दम पर ही कायम रह सकती है। इसलिए पुलिस वाले पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने काम को अंजाम दें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार सुबह पुलिस लाइंस में पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पुलिस स्मृति दिवस परेड की सलामी ली और शहीद पुलिसकर्मियों के स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवारीजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के कल्याण के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। उनके परिवारीजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की जा चुकी है।
विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान मृत्यु के मामलों में असाधारण पेंशन स्वीकृति की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए नई नियमावली बनाई गई है। इस साल 100 पुलिसकर्मियों को ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न’ तथा 400 पुलिसकर्मियों को ‘सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न’ प्रदान किया गया है।
Trending Videos

30,575 कर्मियों को मिलेंगे प्रमोशन के नए अवसर

पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए इसी वर्ष से पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिह्न की व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत 95 राजपत्रित और अराजपत्रित कर्मियों को सम्मानित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष अभियान चलाकर लगभग 34 हजार अराजपत्रित पुलिसकर्मियों को प्रोन्नति दी गई है। हेड कांस्टेबलों, उपनिरीक्षकों तथा निरीक्षकों के पदों को बढ़ाते हुए इन्हें क्रमश: 60 हजार, 40 हजार तथा 5 हजार किया जाएगा।

इससे 30,575 कर्मियों को प्रमोशन के नए अवसर मिलेंगे। पुलिस बल में कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों पर 38,315 तथा सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर के 3 हजार 784 पदों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के 666 पदों की सीधी भर्ती कराई गई है।

पुलिस कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए सब इंस्पेक्टर के 2064 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया है। 252 रैंकर उपनिरीक्षकों के लिए अधिसंख्य पदों का सृजन करते हुए उन्हें ट्रेनिंग पर भेजने का आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

राजधानी में पुलिस मुख्यालय भवन का काम जल्द होगा शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में 800 करोड़ रुपये की लागत से पुलिस मुख्यालय की सिग्नेचर बिल्डिंग का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा।

एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली, स्मार्ट सिटी सर्विलांस परियोजनाओं को राज्य स्तरीय डायल ‘100’ परियोजना के साथ एकीकृत करने का काम चल रहा है। इससे न केवल पुलिस रिस्पॉन्स टाइम में सुधार होगा बल्कि घटना स्थल पर जल्द पहुंचने से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

परिक्षेत्रीय मुख्यालयों पर बनेंगी आधुनिकतम लैब
सीएम ने कहा कि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने के लिए ‘1090’ वीमेन पावर लाइन के साथ ही महिला सम्मान प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है।

आपराधिक घटनाओं की विवेचना और खुलासा के लिए सभी 18 परिक्षेत्रीय मुख्यालयों पर आधुनिकतम उपकरणों से लैस प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

समारोह में कई मंत्री, मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख गृह देबाशीष पंडा, डीजीपी जगमोहन यादव सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें