आज मैंने जनता के लिये जनोन्मुखी बजट 2015-16 प्रस्तुत किया है। इस बजट में समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट में सभी वायदों को पूरा किया गया है। मुझे आशा है यह बजट उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर और आगे ले जायेगा। हमनें इस बजट में किसानो एवं युवकों का विशेष ध्यान रखा है।
समाजवादी सरकार अवस्थापना सुविधाओं के विकास, बिजली,स्वास्थ्य और शिक्षा के विकास के लिये लगातार कार्य करती रही है। महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिये वीमेन पावरलाइन 1090 प्रदेश में लागू की गयी है, जिसका भरपूर लाभ उन्हें मिल रहा है।
स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। इस बजट में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विकास के लिये विशेष प्राविधान किये गये हैं।