फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर को गाली देने वाले राज्यमंत्री के खिलाफ तहरीर, सीएम ने किया तलब

Mon, 01 Aug 2016 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कुशीनगर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश चंद्र पटेल से गाली-गलौज करने वाले चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तलब किया है। 
विज्ञापन


वहीं जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश कुमार राना राज्यमंत्री की शिकायत करने के लिए सोमवार को लखनऊ पहुंच रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष राना ने बताया कि मंत्री की गाली-गलौज से जुड़ा ऑडियो पार्टी के प्रदेश सचिव व एमएलसी एसआरएस यादव को पहले ही भेजा दिया है। मंत्री की बदजुबानी से पार्टी की छवि को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को इस मामले की जानकारी देने के लिए समय की मांग की है। वह इसके लिए सोमवार को लखनऊ आ रहे हैं। राना ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि अपर मुख्य अधिकारी ने प्रकरण की जानकारी कुशीनगर के जिलाधिकारी, एसपी व डीआईजी को मेल के जरिए दी है। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।  वहीं इस घटना के खिलाफ अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) उमेश पटेल ने रविवार रात एसपी को मेल पर तहरीर दी है। राधेश्याम सिंह पर अश्लील व भद्दी गाली देने, जान व माल के नुकसान की धमकी देने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की है। एसपी दीपक कुमार भट्ट ने एएसपी लाल साहब यादव को घटना की सत्यता जांचकर तीन दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को ‌फ‌िर होगी मुख्यमंत्री से शिकायत

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : demo pic
उधर कुशीनगर में रामकोला के सपा विधायक पूर्णमासी देहाती ने बताया कि उन्होंने सपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी को टेलीफोन पर जानकारी दी है कि राज्यमंत्री ने किस तरह अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष व उनका नाम लेकर गाली-गलौज की है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराने के लिए कहा। संबंधित पदाधिकारी ने उनसे कहा कि है एक दो दिन में लखनऊ आकर मुख्यमंत्री के सामने पूरी बात रखूं।

देहाती ने बताया कि वह मंगलवार को लखनऊ आएंगे। इसके बाद समय लेकर मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें