फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रैली को रामपुर से अखिलेश करेंगे रवाना, सपा ने रैली की सफलता के लिए झोंकी ताकत

Wed, 10 Mar 2021 10:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने सांसद आजम खां को न्याय दिलाने के लिए 12 से 21 मार्च तक आयोजित साइकिल रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी बड़े नेताओं को सौंप दी है। इस रैली को रवाना करने के लिए 12 मार्च को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव स्वयं रामपुर जाएंगे। वह मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद प्रत्येक जिले में एक बड़े नेता रैली को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन


सपा मुख्य प्रवक्ता व एमएलसी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 12 मार्च को साइकिल यात्रा जौहर विवि से सपा कार्यालय, गांधी समाधि होते हुए अंबेडकर पार्क (रामपुर) तक पहुंचेगी। 13 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल साइकिल यात्रा को आंबेडकर पार्क रामपुर से हरी झंडी दिखाकर बरेली के मीरगंज सीमा तक रवाना करेंगे।

14 मार्च को नेता विरोधी दल विधानसभा रामगोविंद चौधरी साइकिल यात्रा को बरेली के मीरगंज से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 15 मार्च को बरेली से चलकर साइकिल यात्रा कटरा पहुंचेगी। 16 मार्च को कटरा से शाहजहांपुर और 17 मार्च को शाहजहांपुर से राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद और एमएलसी व प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ डॉ. राजपाल कश्यप हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को अचौलियां लखीमपुर के लिए रवाना करेंगे।
विज्ञापन


राजेंद्र चौधरी ने बताया कि 18 मार्च 2021 को लखीमपुर से साइकिल यात्रा सीतापुर पहुंचेगी। 19 मार्च को नेता विरोधी दल विधान परिषद अहमद हसन सीतापुर में हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना करेंगे, जो 20 मार्च को बख्शी का तालाब लखनऊ पहुंचेंगे। 21 मार्च को साइकिल यात्री बख्शी का तालाब से चलकर समाजवादी पार्टी मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ पहुंचेंगे। वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उन्हें सम्बोधित करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें