ताज के सहारे यूपी के दूसरे पर्यटन स्थलों पर भी रौनक बढ़ाने के लिए आयोजित विश्वस्तरीय ट्रेवल मार्ट का रविवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उद्घाटन करेंगे।
इसमें 30 देशों के 79 टूर ऑपरेटरों के भाग लेने की उम्मीद है। फिक्की के सहयोग से हो रहे इस आयोजन में सूबे के होटल और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े उद्यमी भी शिरकत करेंगे।
प्रदेश में पहली बार इस तरह का बड़ा आयोजन किया जा रहा है। दरअसल, आगरा आने वाले विदेशी पर्यटकों में उनकी संख्या बहुत कम होती है, जो प्रदेश के दूसरे पर्यटन स्थलों को भी देखने जाते हों।
पर्यटन विभाग के सर्वे में पता चला कि ज्यादातर विदेशी पर्यटकों को यह पता ही नहीं होता कि ताजमहल यूपी में है। वे इसे राजस्थान का हिस्सा मानते हैं।