फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश को जादुई चश्मे से कुछ नहीं दिखता : सिद्धार्थनाथ

Wed, 28 Oct 2020 10:12 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जादुई चश्मा लगा रखा है। जब वे मुख्यमंत्री थे तो उस चश्मे से जो काम नहीं हो रहे थे, वे भी होते हुए दिखते थे। आज भाजपा की सरकार में जब काम हो रहे हैं तो उन्हें वे काम दिखाई नहीं दे रहे। अखिलेश को जादुई चश्मे का रहस्य बताना चाहिए।
विज्ञापन


सिद्धार्थनाथ ने कहा कि सपा सरकार ने किसानों पर 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ा था, जिसे भाजपा सरकार ने माफ किया। किसानों की उपज सपा सरकार की तुलना में आठ गुना ज्यादा खरीदी जा रही है। यह सब अखिलेश को जादुई चश्मे से नहीं दिख रहा। कोरोना संक्रमण कम हो रहा है, कोरोना से लड़ाई में यूपी सबसे अव्वल है, डेढ़ लाख टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं, वह भी उन्हें नहीं दिख रहा है। इन्वेस्टर्स समिट में 4 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के एमओयू हुए, दो लाख करोड़ से अधिक के एमओयू का जमीन पर काम शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण काल में 10 देशों से 7 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव यूपी सरकार को मिले हैं, वह भी अखिलेश यादव को नहीं दिखता है।

सिद्धार्थनाथ ने कहा कि सपा सरकार के समय गुंडों को संरक्षण मिलता था। गुंडे बदमाश गरीब व असहाय लोगों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर कब्जा करते थे। वहीं अब योगी सरकार में गुंडे-बदमाशों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चल रहे हैं तो अखिलेश को वह पुश्तैनी नजर आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें