फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी 80 सीटों पर हर हाल में हासिल करें जीत: अखिलेश

Fri, 08 Mar 2019 04:52 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी और सोनभद्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठक करके राजनीतिक हालात व भाजपा को हराने की रणनीति पर चर्चा की। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र होने से सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र में सपा प्रत्याशी की जीत से देश को नया प्रधानमंत्री मिलने का रास्ता प्रशस्त हो जाएगा।

अखिलेश ने सपा के प्रदेश कार्यालय में चार जिलों के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से कहा कि लोकसभा की सभी 80 सीटों पर हर हाल में जीत सुनिश्चित करें। गठबंधन में शामिल दलों के साथ समन्वय और सहयोग से भाजपा की हर चाल को विफल करें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मतदाता ही भाग्य विधाता है इसलिए बूथ स्तर पर ‘समाजवादी बूथ रक्षक‘ पूरी मजबूती से डटकर वोट की लूट न होने दें। बिना शोर शराबा किए चुपचाप शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान हो सके, इसका हर कार्यकर्ता ध्यान रखें।

लोकतंत्र अग्नि परीक्षा के दौर में
सपा अध्यक्ष ने कहा, देश इस समय लोकतंत्र की अग्निपरीक्षा से गुजर रहा है। स्वाधीनता आंदोलन के तमाम आदर्शों एवं मूल्यों पर आघात पहुंचाने की साजिश है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से कहा कि झूठ, अफवाह और साजिशों के मामले में भाजपा का कोई जवाब नहीं है। 

भाजपा का हथियार है पैसा और झूठ के आधार पर मतदाताओं में भ्रम फैलाना है। वह मुद्दों को भटकाने में मास्टर है। आज संविधान बचाने और संविधान से मिले अधिकारों को बचाने की लड़ाई है। ढाई लोग देश को डराने में लगे है। ये लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें