फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! अखिलेश ने मोदी को बना दिया 'बाप'

Tue, 06 May 2014 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे-जैसे वाराणसी का चुनाव करीब आ रहा है, सियासी बयानबाजी भी तल्ख और व्यक्तिगत होती जा रही है। यूपी के युवा सीएम ने मोदी पर एक ऐसा ही बयान दे डाला है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने देश की सबसे हॉट सीट बनारस में सियासी सरगर्मी और भी बढ़ा दी है। उन्होंने बनारस की एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर जमकर तंज कसे।

उन्होंने मोदी की व्यक्तिगत जिंदगी पर कमेंट करते हुए कह दिया कि मोदी तो अपने बेटे को भी सीएम बना सकते हैं, किसने रोका है।

अखिलेश ने कहा कि कुछ लोगों को मोदी फीवर चढ़ गया है, उसे बनारस के लोग उतार देंगे।

जितने पैसे चाहिए होंगे, दूंगा...

वाराणसी के सजोई स्थित देवता तालाब में अखिलेश की जनसभा शुरू हुई, तो बमुश्किल पांच हजार लोग वहां मौजूद थे।

इसके बावजूद, अखिलेश ने बड़े-बड़े वादों की झड़ी लगा दी। अखिलेश बोले, वाराणसी को देश का सबसे अच्‍छा शहर बनाने के लिए जितने भी पैसे की जरूरत होगी, देंगे।

अखिलेश ने यह भी कहा कि बनारस देश का भविष्य तय करेगा। उन्होंने बीच-बीच में मोदी और भाजपा पर हमला जारी रखा। बोले, मोदी और बीजेपी का मॉडल थका हुआ है।
विज्ञापन

दूध-चाय की लड़ाई जारी...

अखिलेश और मोदी के बीच अमूल दूध, बनारसी पान और चाय की लड़ाई जारी है। जनसभा में अखिलेश की बातों से इस बात की तस्दीक हो गई।

बीते करीब दो महीने में दोनों ही प्रमुख नेताओं ने एक ही बात न कितनी दफा दोहराई है, इसका अंदाजा खुद उन्हें भी नहीं होगा।

शायद यही वजह थी कि अखिलेश ने बनारस में भी कह दिया कि बनारस में अमूल कंपनी वो ही लेकर आए हैं। उन्होंने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने बाहर से आए लोगों को पान खिलाया।

अखिलेश ने एक बार फिर कहा कि चाय गुलाम बनाती है और इसे अंग्रेज लेकर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें