फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: चीन पर निर्भरता बढ़ने से बढ़ी देश और प्रदेश में बेरोजगारी, धीरे-धीरे सभी उत्पाद चाइना के होंगे

Sun, 31 Aug 2025 11:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि चीन पर हमारी निर्भरता बढ़ने की वजह से यूपी और देश में लगातार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। 
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : सपा के एक्स हैंडल से...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि चीन से आने वाले सामानों पर भारत की निर्भरता जिस तरह बढ़ती जा रही है, उससे हमारे उद्योगों, कारखानों और दुकानों पर खराब असर पड़ रहा है। बेरोजगारी भी बेतहाशा बढ़ रही है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि पहले चीन अपना माल भारत के बाजारों में भर देगा और इससे चीन पर निर्भरता इतनी बढ़ जाएगी कि उनकी हर गलत हरकत को नजरअंदाज करने के लिए भाजपा नेता मजबूर हो जाएंगे। चीन हमारे उत्पादों और उद्योगों को धीरे-धीरे बंद करवाने के कगार तक ले जाएगा फिर मनमाने दाम पर हर चीज की सप्लाई करेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ये बात ड्रोन वालों को समझ नहीं आ रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा बस देश का क्षेत्रफल बता दे। यह बता दे कि भाजपा सरकार के आने के समय देश की कुल भूमि जितनी थी, अब भी उतनी ही है या अब चीनी कब्जे के बाद घट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें