फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: जिन बूथों पर सपा चुनाव जीतती थी वही स्कूल किए गए बंद, विलय का फैसला पूरी तरह से राजनीतिक

Thu, 31 Jul 2025 08:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी में प्राथमिक स्कूलों के विलय को राजनीतिक फैसला बताया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा शिक्षा का अधिकार छीन रही है। 
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार का प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का फैसला राजनीतिक है। केवल वही स्कूल बंद किए गए हैं, जहां पर वोट पड़ते थे, और समाजवादी पार्टी चुनाव में जीतती थी।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीबों से शिक्षा का अधिकार छीन रही है। समाजवादी सरकार में लखनऊ में संस्कृति स्कूल बनाया गया था लेकिन भाजपा सरकार ने उसे बंद कर दिया। आरोप लगाया कि भाजपा का ध्यान शिक्षा पर नहीं है बल्कि वोट कहां पड़ेगा, ध्यान उस पर है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार पीडीए के लोगों के साथ भेदभाव कर रही है।

सपा प्रमुख ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है। रोजगार नहीं है। सरकार नौकरी नहीं दे रही है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। खाद नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था नहीं सुधारना चाहती है। देश को अर्थव्यवस्था नहीं भावनाओं से चला रही है। हर साल लाखों लोग देश छोड़कर दूसरे देशों में चले जा रहे है। कई लोग बैंकों का पैसा लेकर भाग गये।
विज्ञापन


अमेरिका द्वारा भारत से व्यापार पर टैरिफ लगाए जाने पर कहा कि यह सरकार पिछले 11 साल से अमेरिका और वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड टंªप के साथ दोस्ती बढ़ा रही है लेकिन आज देश को क्या दिन देखने पड़ रहे है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के बारे में कैसे-कैसे शब्दों का प्रयोग किया है। अगर व्यापार पर इस तरह की पाबंदियां लगेगी और रुकावटें आएंगी तो अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा सरकार को इस पर कुछ कहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें