आम आदमी पार्टी (आप) पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को लखनऊ में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. छवि यादव ने संगठन विस्तार, सामाजिक न्याय के मुद्दों और जनसंपर्क अभियानों पर विस्तार से चर्चा की।
डॉ. छवि यादव ने कहा कि हमें संगठन को गाँव-गाँव, शहर-शहर तक मज़बूत करना है। इसके लिए हर जिले में जनसभा और बैठकों के माध्यम से पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुचाया जाएगा। हमारा लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों की आवाज़ को ताकत देना है।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने, युवाओं को जोड़ने, जातिगत जनगणना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर जनचेतना अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। बैठक में महासचिव विनय कुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, गुड्डू यादव, जतन भाटी, प्रदेश सचिव राजकुमार वर्मा, परशुराम, श्याम सिंह पाल, आरिफ खान, पंकज यादव, सुशील यादव आदि उपस्थित थे।