फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले, मुझे यूपी पुलिस और भाजपा पर भरोसा नहीं, सपा 15 जुलाई को प्रदेश भर में करेगी प्रदर्शन 

Tue, 13 Jul 2021 01:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो सुर्खियों में है। इसमें वह कह रहे हैं कि ‘मैं यूपी पुलिस विशेषकर भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं कर सकता।’
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का एक वीडियो सुर्खियों में है। इसमें वह कह रहे हैं कि ‘मैं यूपी पुलिस विशेषकर भाजपा सरकार पर भरोसा नहीं कर सकता।’ उन्होंने यह बात प्रदेश में संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के सवाल के जवाब में कही है। जबकि उनकी पार्टी ने आरोप लगाया है कि गलत मायने निकालने के लिए एडिट की हुई वीडियो क्लिप चलाई जा रही है।

विज्ञापन


सपा 15 जुलाई को प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी। तहसील मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी जिला इकाइयों को प्रदर्शन की रूपरेखा भेज दिया है। प्रदर्शन के दौरान बढ़ती महंगाई, नौजवानों की बेरोजगारी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, हत्या सहित अन्य अपराधिक घटनाओं का विरोध किया जाएगा।

किसानों को लाभकारी मूल्य देने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करने, महिलाओं के साथ अपराधों पर रोक लगाने, सपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज करने का विरोध किया जाएगा। इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र पंचायत के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के साथ सभी वरिष्ठ नेताओं, फ्रंटल संगठनों, बूथ कमेटी के सदस्यों तक हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें