लखनऊ स्थित जेपीएनआईसी को एलडीए को सौंपने पर अखिलेश यादव का दर्द छलका। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने जेपीएनआईसी को बर्बाद कर दिया, वो अब बिहार में वोट कैसे मांगेंगे?
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजधानी लखनऊ में शनिवार को सपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जेपीएनआईसी को एलडीए को सौंपने पर सरकार को घेरा। कहा कि हम जेपीएनआईसी के फाउंडर मेंबर हैं। उद्घाटन के समय जार्ज फर्नांडीज भी थे। नेताजी थे। मोहन सिंह थे। समाजवाद और जेपी के योगदान के लिए इस केंद्र को बनाया गया था।
विज्ञापन
अखिलेश ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने जेपीएनआईसी को बर्बाद कर दिया। वो अब बिहार में वोट कैसे मांगेंगे। जेपी इतना बड़ा नाम है, इसे एलडीए को दे रहे हैं। एलडीए का काम देख लीजिएगा। इनका बनाया बाजार कबूतरखाना लगता है।
क्राइम में भाजपा के लोग शामिल
सपा प्रमुख ने एक बार फिर दोहराया कि हम जेपीएनआईसी को खरीदने को तैयार हैं। कानून व्यवस्था को लेकर भी वह सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा सुनार मारे जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। क्राइम में भाजपा के लोग शामिल हैं। इस मौके पर उन्होंने तेंदुए से संघर्ष करने वाले श्रमिक को दो लाख रुपये का चेक भी सौंपा।