फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: प्रदेश में बाढ़ की स्थिति विस्फोटक, प्रयागराज-वाराणसी के घरों में घुसा पानी; सरकार हुई फेल

Sun, 03 Aug 2025 08:50 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की विस्फोटक स्थिति है। प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक हजारों लोगों के घरों में पानी भरा है।
 
विज्ञापन
वाराणसी में गंगा में आई बाढ़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ की विस्फोटक स्थिति है। प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक हजारों लोगों के घरों में पानी भरा है। बाढ़ से निपटने और बचाव तथा राहत के लिए सरकार की पहले से कोई तैयारी नहीं है। भाजपा सरकार के इंजन जनहित में कार्य करने के बजाय अपने-अपने स्वार्थ साधने में लगे है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि बाढ़ से लाखों की आबादी प्रभावित है। किसानों की फसलें डूब कर नष्ट हो गईं। भाजपा सरकार में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। इस सरकार में हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी है। भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर बजट का जमकर बंदरबांट की है। राजधानी लखनऊ समेत स्मार्ट शहरों का हाल खराब है। जगह-जगह गड्ढे हैं। गड्ढों में पानी और जलभराव से लोगों का जनजीवन खतरे में है।

अखिलेश यादव ने कहा कि नालों में गिरकर लोगों की जान जा रही है। प्रयागराज में 20 हजार करोड़ खर्च करने के बाद प्रयागवासियों को जलभराव के सिवा और क्या मिला है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की संकल्पना पर पानी फेरने वाले भाजपा के लोग अपनी नाव लेकर कहां गायब हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें