फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'इन्वेस्ट यूपी से लेकर थानों तक में भ्रष्टाचार...', अखिलेश बोले-सत्ता संरक्षण में चल रहा लूट का गिरोह

Sat, 22 Mar 2025 10:38 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट यूपी से लेकर थानों तक में भ्रष्टाचार व्याप्त है। सत्ता संरक्षण में ही उगाही और लूट का पूरा गिरोह चल रहा है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में इन्वेस्ट यूपी में उगाही के मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। इन्वेस्ट यूपी से लेकर थाने, तहसील तक फैले भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। सत्ता संरक्षण में वसूली और लूट का पूरा गिरोह चल रहा है। हर विभाग में लूट मची है। इस वसूली और भ्रष्टाचार में सरकार के कई अफसरों की भी साठगांठ है।

विज्ञापन


अखिलेश ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि औद्योगिक विकास और निवेश के नाम पर संगठित भ्रष्टाचार हो रहा है। खुलेआम कमीशनखोरी चल रही है। जब वसूली का खुलासा हो गया तो निलंबन का नाटक रचा जा रहा है। इस भ्रष्टाचार का अंतिम पड़ाव अधिकारी नहीं, कोई और है। इस खेल में बड़े-बड़े शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः- UP News: दोहरे हत्याकांड से दहली राजधानी, दो युवकों के सिर धड़ से कर दिए अलग; देखकर खड़े हो लोगों के रोंगटे

हर काम में लूट हो रही है- अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जब बंटवारा सही नहीं हो पाता तो मामला उजागर होता है। भाजपा के नेता और पदाधिकारी स्वयं स्वीकार करते हैं कि उन्होंने इतना भ्रष्टाचार पहले कभी नहीं देखा। भाजपा सरकार में एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं से लेकर सड़कों के निर्माण कार्यों तक में हर जगह लूट हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें