फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बोले: भाजपा सरकार में कमीशनखोरी चरम पर, परीक्षार्थियों के लिए भी ढंग से इंतजाम नहीं कर पाई सरकार

Wed, 10 Jun 2026 09:53 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार में कमीशनखोरी चरम पर है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी पूरे प्रदेश में चरम पर है। भ्रष्टाचार और लूट भाजपा का मुख्य एजेंडा है। अवैध खनन जमकर फलफूल रहा है।

विज्ञापन


अखिलेश यादव बुधवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। हर दिन जघन्य हत्याएं हो रही है। अपराधी बेखौफ हैं। गोरखपुर की चार लेन लिंक रोड में जमकर गोरखधंधा चला। 90 किलो मीटर सड़क बनाने में 7 हजार करोड़ रुपये की लूट-खसोट हुई।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से लखनऊ में 40 किलोमीटर के ग्रीन कारीडोर के लिए 7 हजार करोड़ रुपये लगा दिए गए। अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अपनी भाषा और व्यवहार ठीक रखें। 2027 में जनता भाजपा को हराने जा रही है।

विज्ञापन

परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं कर पाई सरकार : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि युवाओं के लिए परीक्षा देना भी एक परीक्षा बन गया है। परीक्षार्थियों के लिए आवागमन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। परीक्षा सेंटरों पर छाया और पानी व अन्य सुविधाओं की भारी कमी है। इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्दशा के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। परीक्षाओं के बाद बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों के जिस तरह के दृश्य दिखाई दे रहे हैं, वह हैरान करने वाले हैं।

अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। भाजपा सरकार ने बेरोजगारी को चरम पर पहुंचा दिया है। कुछ हजार सीटों के लिए लाखों लाख की संख्या में नौजवानों का परीक्षाओं में शामिल होना यह दिखाता है कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी ने भयावह रूप धारण कर लिया है। भाजपा सरकार में 10 साल में नौजवानों को धोखा और झूठे वादों के सिवा कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को किया सम्मानित

अखिलेश यादव ने बुधवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के विजेताओं को सम्मानित किया। तीसरी स्वामी विवेकानंद ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप मथुरा-वृंदावन में 5-7 जून को हुई थी। इसमें सिद्धार्थनगर के देवम पासवान को स्वर्ण पदक, डुमरियागंज के समर वर्मा को कांस्य पदक और कपिलवस्तु के राजेश यादव और प्रिया जायसवाल को भी कांस्य पदक मिला है। इस अवसर पर बांसी सिद्धार्थनगर के ताइक्वांडो कोच दिलीप कुमार पासवान भी मौजूद थे। उधर, सपा अध्यक्ष ने मऊ के छात्र हिमांशु यादव को लैपटॉप देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें