फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की घोषणा: आगरा, मथुरा और हाथरस के लिए अलग-अलग घोषणापत्र लाएगी सपा, वोट चोरी पर किया आगाह

Thu, 11 Sep 2025 11:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सपा आगरा, मथुरा और हाथरस के लिए अलग-अलग घोषणा पत्र लेकर आएगी। 
 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को भाजपा की साजिशों के प्रति सावधान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के विरुद्ध चुनावों में धांधली की योजना बनाने की रणनीति पर काम करने में जुट गई है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में आगरा, हाथरस एवं मथुरा के विकास के लिए तमाम योजनाएं शुरू की गई थी, जो भाजपा सरकार में अब बर्बाद हो गई हैं। समाजवादी पार्टी का 2027 के चुनावों में इन तीनों जनपदों का अलग घोषणा पत्र होगा जिसमें नई विकास योजनाओं की घोषणा होगी।

विज्ञापन


वह राज्य मुख्यालय में आगरा, मथुरा और हाथरस जनपदों के पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से समाज के सभी वर्गों को उनकी संख्या के आधार पर हक और सम्मान मिल सकेगा। पीडीए की ताकत से भाजपा घबराई हुई है। अखिलेश ने कहा कि मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी न हो, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वोट बनवाने, वोट डलवाने के साथ इस पर भी निगाह रखनी है कि अपने लोगों को वोट कटने न पाए।

उन्होंने कहा कि आगरा व मथुरा इंटरनेशनल सिटी है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन में भी उसकी प्रमुखता से गणना होती है। मथुरा भी विश्व स्तर पर जाना पहचाना नाम है। भगवान कृष्ण का जन्म स्थान है। वहां की पवित्रता बनाए रखना है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ही नहीं, शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बहुत गिरावट है।
विज्ञापन


बैठक में सांसद रामजी लाल सुमन, बाबू सिंह कुशवाहा और देवेश शाक्य सहित राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय लाठर, रामऔतार सैनी और आरएस कुशवाहा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें