फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने किया पलटवार, कहा-गांधी, लोहिया की विचारधारा से भाजपा का कोई संबंध नहीं

Tue, 09 Jul 2019 07:56 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का राजनीतिक एजेंडा संविधान से इतर समाजवादी व्यवस्था के विरूद्ध है। समाज में नफरत और दूरी पैदा करने की भाजपा की लगातार कोशिश रहती है। भाजपा का गांधीजी, सरदार पटेल, आचार्य नरेन्द्र देव, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और राम मनोहर लोहिया की विचारधारा से कभी कोई संबंध नहीं रहा है। ये सभी स्वतंत्रता सेनानी थे, जबकि आरएसएस स्वतंत्रता आंदोलन का कभी हिस्सा नहीं बना था। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा के पास गिनाने को न तो विकास कार्य हैं न कोई उपलब्धि। इसलिए वह बहकी-बहकी बातें करने लगे हैं। अपनी सरकार में बिगड़ते हालात पर ध्यान देने के बजाय समाजवाद और समाजवादियों को लेकर वे अधिक चिंतित रहते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि, मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि समाजवाद का विकृत रूप परिवारवाद और जातिवाद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें