फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: पति को बचाने दौड़ी पत्नी को भी लगा करंट, दोनों की मौत से गांव में मातम का माहौल

Tue, 09 Jul 2019 05:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच के बसौना माफी ग्राम में मंगलवार को एक बुजर्ग पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया गया कि वृद्ध घर में टीन शेड के नीचे सो रहा था। सुबह एक सांड ने टक्कर मारी जिससे टीन उसपर गिर गई। आवाज सुनकर उसकी पत्नी वहां पहुंची और टीन हटाने लगी, लेकिन टीन में करंट आने के कारण वह भी उसमें चिपक गई। बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत से ग्राम में मातम का माहौल है। 

विज्ञापन


रामगांव इलाके के बसौना माफी ग्राम के रहने वाले समयदीन टीन शेड के नीचे सो रहे थे। उसमें बल्ब भी लगा था। मंगलवार की भोर एक सांड ने शेड के नीचे लगे खंबो को हिलाकर टीन को गिरा दिया। नीचे सो रहे समयदीन उसके नीचे दब गये। उन्होंने परिजनों को आवाज दी। टीन में उस समय करंट भी दौड़ रहा था।

आवाज सुनकर पहुंची उनकी पत्नी ने जैसे ही टीन को हटाने की कोशिश की वो भी उसमें उतर रहे करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गयी। परिजन जब तक इलाज के लिये ले जाते, दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतक पति-पत्नी के पुत्र दिलीप ने रामगांव पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें